September 20, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म आरोप !

सिलीगुड़ी: इन दिनों महिलाओं के साथ लगातार अपराधी घटनाएं घटित हो रही है | देखा जाए तो एक के बाद एक महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटना को लेकर शहर में आतंक का माहौल बना हुआ है | प्रशासन की सतर्कता के बावजूद महिलाएं लगातार आपराधिक घटनाओं की शिकार बन रही है | बता दे कि, फांसीदेवा क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और इस घटना से उस क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है | प्राप्त जानकारी अनुसार रात को महिला इलाके में घूम रही थी, तभी तीन युवक महिला को एक अनानास के बगीचे में ले गए, वहीं पर तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | घटना के बाद मानसिक रूप से बीमार महिला के परिवार वालों ने बिधाननगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई | शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता से छानबीन शुरू की और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद जहीरुल बताया गया है, मोहम्मद जहीरुल को सिलीगुड़ी सब डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया | वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *