September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जलपाईगुड़ी लाइफस्टाइल

पद्मश्री धनीराम टोटो और पद्मश्री करीमुल हक ने भी न्याय के लिए आवाज बुलंद की !

जलपाईगुड़ी: आरजी कर मेडिकल महिला दुष्कर्म और हत्याकांड में न्याय की मांग में लोगों का प्रदर्शन जारी है | इसी विरोध में अब पद्मश्री धनीराम टोटो और पद्मश्री करीमुल हक भी शामिल हो गए है | बता दे कि, जलपाईगुड़ी में पद्मश्री धनीराम टोटो और पद्मश्री करीमुल हक की उपस्थिति में हाथों में मशाल लेकर लोगों ने न्याय की मांग में रैली निकाली | देखा जाए तो आरजी कर मेडिकल महिला डॉक्टर दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले को लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लोग रैली कर इस घटना में न्याय की मांग कर रहे हैं, बता दे कि, कल रात जलपाईगुड़ी में भी एक विरोध रैली निकाली गई जिसमें डॉक्टर के साथ स्थानीय लोग भी हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे और इस रैली में पद्मश्री धनीराम टोटो और पद्मश्री करीमुल हक भी उपस्थित हुए उन्होंने भी कहा कि, न्याय जल्द से जल्द मिलनी चाहिए, ताकि लोगों का कानून पर विश्वास बना रहे |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *