October 24, 2026
Sevoke Road, Siliguri
TRAFFIC POLICE durga puja Shankar ghosh siliguri TRAFFIC RULES

पूजा समाप्त होते ही ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन, पूजा गेट हटाने का निर्देश !

https://khabarsamay.com/as-soon-as-the-puja-is-over-the-administration-is-busy-in-improving-the-traffic-system-instructions-have-been-given-to-remove-the-puja-gate/

सिलीगुड़ी: दुर्गा पूजा समाप्त होते ही सिलीगुड़ी में यातायात और ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। शहर की प्रमुख सड़कों हिलकार्ट रोड और विधान रोड का निरीक्षण कर प्रशासन ने पूजा कमेटियों, व्यापारियों और लापरवाही से वाहन चलाने वालों को लेकर कई सख्त निर्देश जारी किए।

माननीय पर्यटन मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट तथा नगर निगम के अधिकारियों के साथ दोनों प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समाप्त होने के बाद सभी पूजा पंडालों के गेट जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया गया, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके।

इसके अलावा, प्रतिमा विसर्जन में अनियमितता, खराब वाहनों के इस्तेमाल और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अवैध दुकानों के खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई करेगा।

विशेष रूप से रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने तथा 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों द्वारा बाइक चलाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहर में जाम की समस्या को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *