September 24, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाना अंतर्गत निवेदिता रोड इलाके में एक ऐसी चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसके बाद स्थानीय वासी दहशत में है | जनकारी अनुसार 19 तारीख को निवेदिता रोड इलाके के घर में चोर ने पहले तो खिड़की को खोला और फिर देखा सामने बिस्तर पर मच्छरदानी के अंदर कोई सो रहा था, चोर ने सतर्कता से खिड़की से मच्छरदानी के अंदर हाथ डाल कर सोने की चैन छीन कर फरार हो गया | शिकायत के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की, विभिन्न सूत्रों के माध्यम से अपराधी को गिरफ्तार किया, प्रधान नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया |

सिलीगुड़ी: डकैती की साजिश रच रहे आरोपियों को प्रधान नगर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार | गिरफ्तार आरोपियों के नाम बिट्टू खान, सुनील मल्लिक, रवि चक्रवर्ती, राजेश चक्रवर्ती, पवन विश्वकर्मा और पंकज सिंह बताया गया है | वहीं पुलिस ने जब सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि, वे इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे | पुलिस ने सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया |

सिलीगुड़ी: फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत सिपाइपाड़ा इलाके के स्थानीय लोगों ने बताया कि, आए दिन इस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटित होती रही थी, जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान थे | उन्होंने यह भी बताया कि, आज दोपहर को दो युवक इलाके के एक घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी घर के लोगों ने दोनों युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया | जानकारी मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाने की पुलिस ने एक बार फिर डकैती की योजना को विफल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपियों के नाम संगम साइबो , राजू साइबो, रोहित शेख, विक्रम पासवान बताया गया हैं, वे भक्तिनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं | आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है | बता दे कि, आज वार्ड नंबर 17 निवासी निहार बाला दास की चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो गई | वही मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, अस्पताल की लापरवाही के कारण ही 76 वर्षीय बाला दास की मृत्यु हुई है इस मामले को लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के सुपर डॉक्टर चंद्र घोष ने कहा कि, इसी मामले में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मौखिक शिकायत के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *