October 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
मौसम सिलीगुड़ी

सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी, पर्यटकों में खुशी की लहर !

सिक्किम: सिलीगुड़ी के मौसम में कुछ दिनों से बदलाव महसूस किए जा रहे हैं, ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगी है | इस बदले बदले मौसम में अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि, सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है | बता दे कि त्यौहारों का मौसम शुरू हो चुका है और पहाड़ी क्षेत्र पर्यटकों के आगमन से गुलजार हो रहा है और अब इन पर्यटकों पर मौसम भी मेहरबान हो गया है | सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से पर्यटक काफी उत्साहित है और इस बर्फबारी का जमकर लुफ्त उठा रहें हैं | देखा जाए तो सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता की छटाओं से बिखरा हुआ है | साल भर देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी पर्यटक सिक्किम की सुंदरता को निहारने पहुंचते हैं | इन पर्यटकों को मौसम ने भी बेहतरीन तोहफा दे डाला है, सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं | सिक्किम के नाथुला, त्सोम्गो के अलावा और भी कई क्षेत्रों में बर्फबारी की खबरें मिल रही है | वही इस बर्फबारी से पर्यटन विभाग से जुड़े व्यापारी भी काफी खुश हैं, उन्होंने उम्मीद जताई है कि, आने वाला समय पर्यटन विभाग के लिए सुखदायक हो सकता है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *