सिलीगुड़ी: बागडोगरा पानीघाटा रोड में आज दो लुटेरों की जमकर पिटाई हो गई | बता दे कि,बागडोगरा पानीघाटा रोड पर दो लुटेरे बाइक पर आए और एक महिला की सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगे, महिला जैसे ही चिल्लाई स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और दोनों लुटेरों को बाइक सहित पकड़ लिया | आक्रोशित लोगों ने दोनों लुटेरों की सरेआम पिटाई कर दी | वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवम कुमार और ऋषि कुमार बताया गया हैं दोनों कटिहार बिहार के निवासी है | पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने महिला को निशाना बनाया था, पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार और बाइक बरामद किए | दोनों आरोपियों को कल सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)