April 29, 2025
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

सिलिगुड़ी: फिर विवाहेतर संबंध के कारण एक परिवार का दुखद अंत हो गया | बता दे कि,अवैध संबंध के कारण पति को डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया गया | यह घटना सिलिगुड़ी महकमा बिधाननगर इलाके की बताई गई है | जानकारी अनुसार कल रात नशे के हालात में विष्णु बाकला अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर पर था, जैसे ही इसकी जानकारी उसकी पत्नी अमृता बाकला को मिली वह उस महिला के घर पहुंची और पति को रंगे हाथों पकड़ लिया | उसके बाद उसने बेरहमी से पति की डंडे से पिटाई कर दी और पूरी रात पति को घर के आंगन पर ही छोड़ दिया | सुबह जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विष्णु बाकला को बेहोश पाया, उसे सिलीगुड़ी महकमा बिधाननगर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | खबर मिलते ही फांसीदेवा और बिधाननगर की पुलिस मौके पर पहुंची | उन्होंने मामले की छानबीन शुरू की और उस डंडे को भी बरामद किया, जिससे अमृता ने अपने पति विष्णु को पिटा था | इस मामले में पुलिस ने अमृता बाकला को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | वहीं फांसीदेवा थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *