May 4, 2025
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

म्यांमार निवासियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए भारत में लिया शरण, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हुई गिरफ्तारी !

सिलीगुड़ी: भारत के अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर 6 लोग म्यांमार से मिजोरम के रास्ते नागालैंड पहुंचे थे और यह मामला 2020, 2022 और 2023 के बीच का है और इसका खुलासा कल रात को हुआ जब नेपाल में प्रवेश करने से पहले खोड़ीबड़ी के पानीटंकी बॉर्डर में एसएसबी ने संदेह के आधार पर इनकी तलाशी ली, एसएसबी सूत्रों के अनुसार ये सभी लोग जिसमें एक महिला भी शामिल है नेपाल घूमने के उदेश्य से जा रहे थे, तभी एसएसबी के जवानों को शक हुआ और उन्होंने सभी को संदेह के आधार में हिरासत लिया और पूछताछ की | एसएसबी ने जब उनके दस्तावेज मांगे तो उन्होंने अपना भारतीय आधार कार्ड दिखाया , आधार कार्ड देखने के बाद एसएसबी के जवानों का शक और गहरा गया | तब उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों से सख्ती से पूछताछ की, तभी इन सभी लोगों ने स्वीकार किया कि, वे म्यांमार के निवासी है और भारत में शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने म्यांमार से मिजोरम होते हुए भारत में प्रवेश किया था | उन्होंने दिल्ली में अवैध आधार कार्ड भी बनवाया था और नागालैंड के स्कूलों में दाखिल हुए थे, उसके बाद यह सिलसिला चल रहा था, उन्होंने यह भी बताय कि,वे कॉलेज के छात्र हैं | एसएसबी को गिरफ्तार आरोपियों के पास से किसी प्रकार का पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला, वहीं जानकारी मिल रही है कि, वे सभी घूमने के उद्देश्य से नेपाल जा रहे थे, एसएसबी के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, सभी गिरफ्तार लोगों को खोड़ीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया | सभी गिरफ्तार लोगों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया, वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *