May 24, 2025
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म उत्तर बंगाल

West Bengal सरकार के लगे बोर्ड वाले वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

सरकारी बोर्ड लगे वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर चालक गिरफ्तार किया गया | बता दे कि,दालखोला थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए विधाननगर सब्जी बाजार इलाके में एक वेस्ट बंगाल सरकार के लगे बोर्ड वाले वाहन को रोका और तलाशी लेने पर उस वाहन से 200 से भी अधिक बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया | पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया | वहीं पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि, इन प्रतिबंध कफ सिरप को तस्करी कर दक्षिण दिनाजपुर होते हुए भारत बंगलादेश सीमांत क्षेत्र में ले जाया जा रहा था | पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *