सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर के देवीडांगा इलाके में बंद पड़े एक खाली पड़े घर से एक कंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। सिक्किम पुलिस ने गुरुवार सुबह प्रधाननगर थाने के सहयोग से छापेमारी कर कंकाल बरामद किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि, यह छह महीने पहले सिक्किम से लापता हुई एक महिला का कंकाल है।
सूत्रों के अनुसार सिक्किम की रहने वाली पाशांग दोआ शेरपा नाम की महिला पिछले छह महीने से लापता थी। लापता होने के बाद उसके बेटे ने सिक्किम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद सिक्किम पुलिस को पता चला कि, शेरपा परिवार का सिलीगुड़ी के देवीडांगा इलाके में एक घर है, जो लंबे समय से बंद है।
इसके बाद सिक्किम पुलिस ने सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाने से संपर्क किया। गुरुवार सुबह घर पर संयुक्त छापेमारी की गई। पुलिस कर्मियों ने ताला तोड़कर एक कमरे के अंदर से कंकाल बरामद किया। कंकाल को तुरंत बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। डीएनए जांच भी शुरू कर दी गई है। महिला के बेटे ने दावा किया है कि, बरामद कंकाल उसकी माँ का है।
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि, वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि महिला की मौत कैसे हुई, क्या उसकी मौत स्वाभाविक है या इसके पीछे कोई साजिश है। सिक्किम पुलिस और सिलीगुड़ी पुलिस ने मिलकर इस रहस्यमयी मौत की जांच शुरू कर दी है।
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)