सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की अपराध निरोधक शाखा ने छापेमारी कर 70 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार मंगलवार की रात प्रधान नगर थाने की अपराध निरोधक शाखा को गुप्त सूत्र से सूचना मिली थी कि, दो लोग मादक पदार्थ तस्करी के मकसद से सिलीगुड़ी के जंक्शन इलाके में किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की अपराध निरोधक शाखा ने छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी सफल रही और दो लोगों को गिरफ्तार कर 70 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। प्रधान नगर थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों के नाम शंभू भंडारी और किशोर सिंह हैं। शंभू भंडारी का घर नेपाल में है और किशोर सिंह का उत्तराखंड का निवासी है, लेकिन दोनों सिलीगुड़ी में किराए के मकान में रहते है | बुधवार गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया ।
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)