सिलीगुड़ी के सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। लायंस क्लब ऑफ पंजाबी पाड़ा के संस्थापक अध्यक्ष महाबीर ढाणेवाल ने क्लब की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी खुद उन्होंने खबर समय को व्हाट्सएप के माध्यम से दी है।
महाबीर ढाणेवाल न केवल इस क्लब के स्थापक थे, बल्कि वे इसकी नींव से लेकर सामाजिक विस्तार तक की हर पहल का चेहरा रहे हैं। उनके नेतृत्व में लायंस क्लब ऑफ पंजाबी पाड़ा ने सिलीगुड़ी में रक्तदान शिविर, चिकित्सा जांच अभियान, गरीबों के लिए वस्त्र वितरण जैसे कई सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
ढाणेवाल के अचानक लिए गए इस निर्णय से क्लब के सदस्यगण और शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं में चौंकाने वाला सन्नाटा है। हालांकि, उन्होंने इस त्यागपत्र के पीछे कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया है, परन्तु सूत्रों की मानें तो यह आंतरिक मतभेदों का परिणाम हो सकता है।
लायंस क्लब ऑफ पंजाबी पाड़ा ने बहुत कम समय में शहर की सामाजिक गतिविधियों में एक मजबूत पहचान बनाई है, और इसमें महाबीर ढाणेवाल की भूमिका अहम रही है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्लब इस बदलाव से कैसे निपटता है और भविष्य में अपनी सामाजिक यात्रा को किस दिशा में आगे बढ़ाता है।

 
					 
					 
					
 
																		 
																		 
																		 
																		 
																		