सिलीगुड़ी के भक्ति नगर थाना क्षेत्र के भानु नगर इलाके में 16 सितंबर को चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। घर मालिक को यह जानकारी 21 सितंबर को तब मिली जब उन्होंने अलमीरा खोला और पाया कि सोने की अंगूठी और चांदी की चेन गायब थी।
घर में काम करने वाली महिला पर शक करते हुए घर मालिक ने भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति अशोक सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में अशोक सिंह ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने गहनों को भानु नगर की ही एक सोने की दुकान में लगभग ₹50,000 में बेच दिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अशोक सिंह और चोरी का सामान खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों को सोमवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
मुख्य संदिग्ध महिला अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना ने इलाके के लोगों में घरेलू सहायकों पर भरोसे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
arrested
crime
siliguri metropolitan police
उत्तर बंगाल
घटना
जुर्म
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
सिलीगुड़ी
घर की नौकरानी पर चोरी का आरोप, पति गिरफ्तार, महिला फरार !
- by Ryanshi
- September 22, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2057 Views
- 6 months ago

