July 2, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

दार्जिलिंग में भी पुणे जैसा चर्चित ‘सिया चेतन’ कांड!

हरविंदर और प्रमिला (कल्पित नाम) की 30 अप्रैल को धूमधाम से शादी हुई थी. शादी के बाद दंपति दार्जिलिंग और सिक्किम हनीमून मनाने आए थे. जब वे नोएडा से चले तो दोनों में काफी उत्साह था. क्योंकि उन्होंने एक नई जिंदगी शुरू की थी. शादी के बाद आमतौर पर पति-पत्नी में काफी उल्लास और प्यार देखा जाता है.

हरविंदर और प्रमिला दार्जिलिंग पहुंचे. उन्होंने यहां एक होटल में कमरा बुक करा रखा था. दार्जिलिंग से उन्हें सिक्किम घूमने जाना था. लेकिन दार्जिलिंग में ही कुछ ऐसा हो गया, जिससे प्रमिला हरविंदर से काफी डर गई. दार्जिलिंग के जिस होटल में दंपति ठहरे थे, उस होटल के कमरे में उम्मीद के विपरीत हरविंदर और प्रमिला के बीच रोमांस नहीं, बल्कि आपस में मारपीट हुई. विकास ने उसे जान से मारने की धमकी दी और धोखे से सीढियो से नीचे धक्का भी दे दिया. यह घटना 9 मई की है.

प्रमिला के सारे सपने बिखर गए थे. जब वह घर से चली थी तो उसके दिल में कितना उत्साह था और पति के प्रति समर्पण का भाव था. लेकिन दार्जिलिंग में आते ही उसने पति के व्यवहार में जिस तरह का बदलाव देखा, उससे वह सतर्क हो गई.उसे लगा कि उसका पति उसे मौत के घाट उतार देना चाहता है. जब तक दोनों साथ-साथ पहाड़ की वादियों में घूमते रहे, प्रमिला सतर्क रही और अपना दर्द अपने सीने में दबाता रही.

ताकि बात का बतंगड़ ना बन जाए, यह सोचकर प्रमिला ने अपने साथ घटी घटना के बारे में किसी को नहीं बताया. क्योंकि वह तो यहां अपने पति के साथ हनीमून मनाने आई थी. लेकिन अचानक से पति का व्यवहार बदल गया था. जिसको लेकर वह काफी दुखी थी. पति की मार पिटाई में उसके दोनों घुटने, सिर और पीठ पर गहरी चोटे आई थी. लेकिन उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया.

प्रमिला ने बहुत कोशिश की कि पहाड़ की वादियों में वह अपने पति का प्यार पा सके. लेकिन पति के दिमाग में क्या चल रहा था, इससे वह अनजान थी. जब तक दोनों पति-पत्नी दार्जिलिंग और सिक्किम के भ्रमण पर रहे, तब तक तो प्रमिला चुप थी. लेकिन जैसे ही वह अपने पति के साथ नोएडा पहुंची, उसने अपने साथ हुए हादसे के बारे में पुलिस में शिकायत कर दी.

नोएडा सेक्टर 113 थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार प्रमिला ने अपने पति पर जिस तरह की साजिश का आरोप लगाया है.उसकी कहानी पुणे के बहुचर्चित सिया चेतन कांड की तरह ही लगती है. सिया चेतन कांड में सिया ने अपने होने वाले पति को रास्ते से हटा दिया था, तो दार्जिलिंग के इस कांड में प्रमिला का पति अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार देना चाहता था

प्रमिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कई तरह के आरोप लगाए हैं.नोएडा पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है. हरमिंदर और प्रमिला की यह कहानी समाज में पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती दूरियां और शादी जैसे पवित्र बंधन से आजाद होने की छटपटाहट की ओर इशारा करती है.

क्या हमारे समाज में शादी विवाह जैसा पवित्र बंधन महत्वहीन होता जा रहा है? क्या पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती दूरियो का प्रमुख कारण उनके बीच अहम का टकराव है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *