October 17, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स bjp cpim good news newsupdate Politics siliguri siliguri metropolitan police SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION TMC

SMC के विभिन्न वार्डों से लुप्तप्राय होते जा रहे TMC के पूर्व पार्षद!

Why did Veer Vikram Rai leave Siliguri? Teja Deepak, the new SMC commissioner, will lead Siliguri to victory!

सिलीगुड़ी के लोग अपने पूर्व पार्षद को ढूंढ रहे हैं. सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में किसी समय टीएमसी के पार्षदों का वर्चस्व था, जो अपने लोगों के साथ हर वक्त खड़ा रहने का दावा करते थे. इन पार्षदों ने शपथ भी ली थी कि जिन्होंने उन्हें जिताया है, उसका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे. लेकिन वे वादा खिलाफी कर गए. आज लोग उन्हें ढूंढ रहे हैं. जबकि वे उन्हें नजर ही नहीं आ रहे हैं.

पिछले दिनों सिलीगुड़ी में लगातार हुई बरसात में जगह-जगह जल जमाव हो गया था. वहां के लोग मुसीबत में थे और अपने वार्ड पार्षद को ढूंढ रहे थे. किसी के घर में पानी घुस गया था तो किसी के मकान की दीवार गिर गई थी. सड़कों पर घुटनों भर पानी भरा रहता था. बच्चों को, बुजुर्गों को सबको परेशानी हो रही थी. ऐसे समय में वार्ड पार्षदों को उनके करीब खड़ा रहने की जरूरत थी. लेकिन वे नजर ही नहीं आए.

हालांकि भाजपा के पूर्व पार्षद और भाजपा के नेता टीएमसी के वार्डों में वहां के लोगों के आंसू पोंछने जरूर पहुंच गए थे. उन्होंने न केवल दुख के समय में उनको सहारा दिया, बल्कि प्रशासन से यथा संभव मदद दिलाने का भी भरोसा दिया. उन्होंने वार्ड के परेशान लोगों का आंखों देखा हाल भी सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासिका को कह सुनाया. इसके बाद सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से जितना हो सकता था, टीएमसी के वार्डों में प्रशासन की ओर से मदद पहुंचाने का प्रयास भी किया गया.

सिलीगुड़ी की जनता अपने पूर्व पार्षदों को जगह-जगह ढूंढती फिर रही है. लेकिन वे ऐसे गायब हो गए हैं, जैसे गधे के सिर से सींग! सिलीगुड़ी नगर निगम के 1 वार्ड के कुछ लोगों ने बताया कि कदाचित उन्हें इस बात का डर हो गया है कि अगर वह अपने वार्डों में गए तो जनता उन पर अंडे फेंक कर स्वागत करेगी. हाल के दिनों मे टीएमसी नेताओं और मंत्रियों पर लोगों ने जमकर अंडे फोड़े हैं. यह मामला कोलकाता हाई कोर्ट में भी चल रहा है.

टीएमसी के वार्ड के लोगों की शिकायत है कि चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें कहने वाले उनके पूर्व पार्षद जीतने के बाद अपने लोगों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं. सिलीगुड़ी नगर निगम का प्रशासनिक कार्य इन दिनों R. विमला संभाल रही है. जो नव नियुक्त सिलीगुड़ी नगर निगम के आयुक्त के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जाकर वहां के लोगों की समस्या से अवगत होती हैं और उचित समाधान बताती हैं.

किसी समय सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में पूर्व मेयर गौतम देव का टॉक टू मेयर कार्यक्रम होता था. आज उनकी जगह राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष संभाल रहे हैं और सरासरी शंकर कार्यक्रम चला रहे हैं. उनके कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना शुरू कर दिया है. जनता की विभिन्न शिकायतों में टीएमसी के पूर्व पार्षदों की पोल भी खुलती जा रही है. कुछ टीएमसी के पूर्व पार्षदों के घोटाले भी सामने आ रहे हैं. भाजपा ने पहले ही कहा है कि SMC में तथा कथित भ्रष्टाचार और घोटाले की जांच होगी.

विभिन्न वार्डों में अपने टीएमसी के पूर्व पार्षदों को लेकर जनता की राय अच्छी नहीं है. लेकिन ऐसा लगता है कि टीएमसी के पूर्व पार्षदों को इससे कोई लेना देना नहीं है. सिलीगुड़ी नगर निगम का टीएमसी बोर्ड भंग हो चुका है. ऐसे में शायद टीएमसी के पूर्व पार्षद यह सोचते हो कि जब वे पार्षद ही नहीं रहे तो जनता से क्या लेना देना! पर राजनीति के भी कुछ उसूल होते हैं. अगर राजनीति के मैदान में टिके रहना है और दूर की राजनीति करनी है तो जनता से संपर्क बनाकर रखना होता है.

मौजूदा हाल देखने के बाद ऐसा नहीं लगता है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के टीएमसी के पूर्व पार्षद अगले चुनाव में सिलीगुड़ी से अपनी प्रतिद्वंदिता करेंगे. आखिर वे किस मुंह से जनता से वोट मांगने जाएंगे! अभी तो बरसात शुरू हुई है. आगे सिलीगुड़ी के लोगों को और मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है.

सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा नेता और पूर्व पार्षद अपने-पराए सभी वार्डो के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश करेंगे. शायद इसके बहाने भाजपा सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में अपना प्रभाव बढाते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के अगले चुनाव में क्लीन स्वीप करना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *