July 15, 2026
Sevoke Road, Siliguri
newsupdate good news Help siliguri SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION Social

शिशु शिक्षा निकेतन में साहू महिला परिषद ने शुरू की शुद्ध पेयजल परियोजना !

https://khabarsamay.com/sahu-mahila-parishad-started-pure-drinking-water-project-in-shishu-shiksha-niketan/

सिलिगुड़ी, 15 जुलाई। साहू महिला परिषद, सिलिगुड़ी की ओर से बुधवार को महाराज कॉलोनी स्थित शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 150 बच्चों के बीच मिठाई एवं स्नैक्स का भी वितरण किया गया।

परियोजना का उद्घाटन परिषद की सम्मानित सलाहकार समिति की सदस्या एवं रवीन्द्र विद्या निकेतन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता प्रसाद ने किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए इस पहल को सराहनीय बताते हुए परिषद के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में सिलीगुड़ी तैलिक वैश्य साहू समाज के अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता तथा युवा परिषद के सचिव श्री मंटू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुद्ध पेयजल परियोजना की चेयरपर्सन एवं साहू महिला परिषद की वर्किंग प्रेसिडेंट श्रीमती सुनीता गुप्ता (प्रेस) के नेतृत्व में इस जनहितकारी परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

विद्यालय के शिक्षकों ने इस अवसर पर साहू महिला परिषद की सभी सदस्याओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया और विद्यालय की ओर से परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला प्रसाद, सचिव श्रीमती अनिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणु प्रसाद सहित बबीता प्रसाद, विभा गुप्ता, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, मीना गुप्ता, पूनम साहू, सुनीता गुप्ता एवं शकुंतला गुप्ता उपस्थित रहीं।

साहू महिला परिषद ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित, शिक्षा और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर किए जाएंगे, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और समाज के सर्वांगीण विकास में परिषद अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *