September 19, 2026
Sevoke Road, Siliguri
kalimpong Action arrested darjeeling good news newsupdate

कालिम्पोंग में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध रूप से रहने के आरोप में अफगान नागरिक हिरासत में !

https://khabarsamay.com/police-action-on-a-tip-off-in-kalimpong-afghan-national-detained-for-illegal-stay/

कालिम्पोंग: गुप्त सूचना के आधार पर कालिम्पोंग पुलिस ने शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को हटबाजार इलाके में कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, चेस्ट क्लिनिक के पास एक किराए के मकान से 28 वर्षीय सायेद बिलाल खान को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सायेद बिलाल खान, अब्दुल मोहम्मद के बेटे हैं और अफगानिस्तान के काबुल स्थित पाटकीका, यूसुफ खेल इलाके के निवासी बताए गए हैं। वह फिलहाल कालिम्पोंग थाना क्षेत्र के हटबाजार में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उनके अफगान नागरिक होने की जानकारी सामने आई और आरोप है कि वह वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहे थे। इसके बाद उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित अदालत में पेश किया गया। पुलिस उनके भारत में प्रवेश और यहां रहने से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी को मकान किराए पर देने से पहले उसके पहचान दस्तावेजों की जांच करें और स्थानीय थाने से किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *