September 21, 2026
Sevoke Road, Siliguri
forest department elephant good news newsupdate rescue siliguri Wildlife

Teesta नदी के तेज बहाव में बहे हाथी के बच्चे का हुआ मां से मिलन, वन विभाग की सूझबूझ से बची जान !

https://khabarsamay.com/the-baby-elephant-swept-away-by-the-strong-current-of-the-teesta-river-reunites-with-its-mother-the-forest-departments-presence-of-mind-saves-its-life/

तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहे हाथी के बच्चे को वन विभाग ने सुरक्षित बचाकर उसकी मां से मिला दिया। सोमवार सुबह Gazoldoba के अपर स्टीम इलाके में मां हाथी के साथ नदी पार करते समय अचानक बच्चा नदी के तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद तीस्ता पुल के नीचे से बहते हुए वह काठामबाड़ी इलाके तक पहुंच गया।

पंजाब बांध के पास तीस्ता नदी के 12 नंबर स्पर इलाके में कुछ मछुआरों की नजर हाथी के बच्चे पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने नाव की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला और काठामबाड़ी रेंज ऑफिस ले गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने बच्चे को तीस्ता बैराज पार कराकर एक सुरक्षित और सूखे इलाके में पहुंचाया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उसी इलाके में मां हाथी की मौजूदगी थी। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार वनकर्मियों ने हाथी के बच्चे का उसकी मां से सफल पुनर्मिलन करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *