September 29, 2026
Sevoke Road, Siliguri
Raju Bista bjp darjeeling good news newsupdate suvendu adhikary

चार नए Polytechnic संस्थानों की स्थापना का दावा, दार्जिलिंग समेत चार क्षेत्रों को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर!

https://khabarsamay.com/four-new-polytechnic-institutes-have-been-established-providing-opportunities-for-technical-education-to-four-regions-including-darjeeling/

उत्तर बंगाल में तकनीकी शिक्षा को लेकर एक अहम घोषणा सामने आई है। दार्जिलिंग से सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने उन उप-मंडलों में नए Polytechnic संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है, जहां अब तक ऐसे संस्थानों की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

राजू बिष्ट के अनुसार, इस योजना के तहत दार्जिलिंग, धूपगुड़ी, दिनहाटा और मेखलीगंज में नए Polytechnic संस्थान स्थापित किए जाएंगे। उनका कहना है कि इन इलाकों के छात्रों को तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा हासिल करने के लिए लंबे समय से दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ती थी। ऐसे में नए संस्थानों की स्थापना से छात्रों को उनके क्षेत्र के करीब ही तकनीकी शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा।

राजू बिष्ट ने कहा कि इन Polytechnic संस्थानों से युवाओं के लिए skill development, employment और entrepreneurship के नए रास्ते खुल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों और advanced higher education institutions की स्थापना को लेकर भी प्रयास जारी हैं।

प्रेस रिलीज में राजू बिष्ट ने पश्चिम बंगाल के शिक्षा क्षेत्र को लेकर पिछली सरकारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि CPIM और TMC के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में infrastructure की कमी, recruitment में देरी और छात्रों के लिए पर्याप्त अवसरों का अभाव जैसी समस्याएं रहीं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार quality, access, transparency और outcomes पर ध्यान देते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और technical तथा higher education institutions का विस्तार इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

राजू बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का उत्तर बंगाल और राज्य के युवाओं की शैक्षणिक जरूरतों पर ध्यान देने के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *