October 5, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

10 अक्टूबर तक मिल जाएगा अन्नपूर्णा का पैसा! सुवेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी को दिया पूजा का धमाकेदार तोहफा!

अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सिलीगुड़ी समेत राज्य की पात्र महिलाओं को 10 अक्टूबर तक अन्नपूर्णा भंडार का पैसा मिल जाएगा. सूत्रों ने बताया कि सरकार अगले दो दिनों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर देगी और 10 अक्टूबर तक प्रत्येक महिला के खाते में अन्नपूर्णा का पैसा जमा हो जाएगा. सरकार ने दुर्गा पूजा पर महिलाओं के घरों में पूजा की मिठास लाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी समेत पूरे राज्य के लगभग 8 करोड़ से अधिक लोगों को दुर्गा पूजा का खास उपहार देने का फैसला किया है.

पूजा का स्पेशल गिफ्ट या तोहफा ऐसा है कि इससे एक तरफ गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी तो दूसरी तरफ सरकार का संदेश स्पष्ट रूप से जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी धर्म, जाति या वर्ग विशेष की सरकार नहीं है. इसका लाभ पूरे राज्य की जनता को मिलेगा. मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य के 8 करोड़ लोगों को फायदा होगा.

आखिर मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी समेत राज्य की जनता को ऐसा क्या दिया है जिससे उनके तोहफे की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. दरअसल मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार राज्य में राशन कार्ड धारी लगभग 2.12 करोड़ परिवारों को आधी कीमत पर सूजी, चीनी और आटा उपलब्ध कराने जा रही है. यह एक तरह से सरकार का त्यौहारी पैकेज होगा.आप इसे पूजा पैकेज भी कह सकते हैं. राशन उपभोक्ताओं को यह सामग्री सरकारी राशन दुकानों पर मिलेगी.

लोगों को 19 रुपए प्रति किलो की दर से आटा, जबकि ₹30 प्रति किलो की दर से चीनी और सूजी भी मिलेगी. सूजी की बाजार कीमत जितनी होगी, उसकी आधी दर पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी. लोगों तक जल्द से जल्द सामग्री पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है.अगले दो-चार दिनों में सभी तरह की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी और इसके बाद 17 अक्टूबर से आप अपने निकटवर्ती राशन दुकान के जरिए आधी कीमत पर उपरोक्त खाद्य वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं.

वर्तमान में सिलीगुड़ी के बाजार में आटा ₹40-50 किलो, चीनी ₹60 प्रति किलो, जबकि सूजी भी महंगी बिक रही है. अगर आप एक राशन उपभोक्ता हैं तो आप ये सभी वस्तुएं नजदीकी राशन दुकानों से आधी कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं. यानी 1 किलो आटा ₹19 में, 1 किलो चीनी ₹30 में जबकि सूजी भी आपको इतनी ही सस्ती दर पर मिलेगी. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसके जरिए राज्य की गरीब जनता को त्यौहार की मिठास देने की कोशिश की है.

इससे गरीब परिवारों को महंगाई की मार का सामना नहीं करना पड़ेगा. सरकार की इस योजना से पश्चिम बंगाल के लगभग 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. सिलीगुड़ी के हजारों लाखों परिवार धर्म जाति और समुदाय से ऊपर उठकर सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

आपको सरकार का यह तोहफा 17 अक्टूबर के बाद प्राप्त होगा. दरअसल 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू होगी और 21 अक्टूबर तक इसका समापन हो जाएगा. त्यौहार के समय ताकि गरीब परिवारों के घरों में मिठास बनी रहे, इसलिए सरकार ने लगभग आधी कीमत पर यह सभी वस्तुएं उनके घरों तक पहुंचाने का फैसला किया है. ऐसे में आप 17 अक्टूबर के बाद अपने डीलर से आधी कीमत पर उपरोक्त वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि सरकार को इसके लिए 150 करोड रुपए चुकाने होंगे. जाहिर है कि इसका भार सरकारी खजाने पर निश्चित रूप से पड़ेगा.

सूत्र बता रहे हैं कि आरंभ में सरकार की योजना थी कि यह सभी वस्तुएं राज्य की जनता को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए. लेकिन राज्य की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए बाद में सरकार ने अपना फैसला बदल लिया और यह सभी वस्तुएं आधी कीमत पर उपलब्ध कराने का फैसला किया. स्वयं खाद्य मंत्री कीर्तनिया भी इस बात को स्वीकार करते हैं और वह राज्य की जनता से वादा करते हैं कि अगर अगले साल हालात अनुकूल रहे तो राज्य के लोगों को यह सभी वस्तुएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी.

तो अगर आप एक राशन कार्ड होल्डर है और हर महीने सरकारी दुकान से राशन उठाते हैं, तो आप 17 अक्टूबर से उपरोक्त वस्तुएं अपनी दुकान से आधी कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं. अब देखना है कि राज्य सरकार द्वारा पात्र राशन कार्डधारियों के हित में उठाये गये कदम से लोगों का कितना हित होता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *