सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर अजय सिंह, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात हैं ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके।
08 फरवरी को पश्चिम बंगाल के किशनगंज जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 72 बटालियन बीएसएफ की बीओपी कोलीगढ के सीमा प्रहरियों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 01 बंगलादेशी नागरिक प्रकाश पाल (19 वर्ष) बंगलादेशी निवासी को सीमा पर गिरफ्तार किया गया और 01 मोबाइल फोन चार्जर सहित बरामद किया गया। गिरफ्तार प्रकाश मंडल अवैध रूप से तारबंदी के ऊपर से भारत मे घुसने की कोशिश कर रहा था | पुछताछ के दौरान उसने बताया कि वह जीविकोपार्जन के लिए भारत मे स्थानीय दलाल की मदद से ऐसा करने जा रहा था | उसने स्थानीय घुसपैठ कराने वालों के नाम भी बताए हैं जिनका नाम पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए दे दिया है | जब्त सामानों के साथ गिरफ्तार बंगलादेशी नागरिक को पुलिस स्टेशन गोलपोखर को सौंप दिया गया है।
उपरोक्त के साथ 08 फरवरी को उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के अधीन वाहिनीयों के सीमा प्रहरियों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी विरोधी अभियान चलाया जिसमें राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए विभिन्न सीमा क्षेत्रों से 07 मवेशी, और अन्य वर्जित सामान जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत रु 1,66,445/- रुपये आँकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने उस समय जब्त किया, जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे ।
जुर्म
एक बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार व मवेशी जब्त !
- by Gayatri Yadav
- February 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1311 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
