कूचबिहार: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की फायरिंग में फिर एक तस्कर की मृत्यु हो गई। माथाभांगा 1 ब्लॉक के भारत-बांग्लादेश सीमा के बैरागीरहाट इलाके में बीएसएफ ने मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर को मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात बैरागीरहाट के चोंगरखाता खगरीबाड़ी सीमा पर तस्करों का एक समूह जमा हुआ। इन लोगों ने सीमा पर तैनात बीएसएफ पर हमला किया, जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ के जवानों ने तस्करों पर फायरिंग की जिसमें एक तस्कर मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन और बांग्लादेश के दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
माथाभंगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा कि कुछ तस्कर आज सुबह भारत-बांग्लादेश सीमा के बैरागीर हाट इलाके में जमा हुए थे और बांग्लादेश की तरफ से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हमला करने की कोशिश की। बीएसएफ ने तीन राउंड फायरिंग की, इस घटना में एक तस्कर की मृत्यु हो गई। शव को गुरुवार सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और दो बांग्लादेशी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है, लेकिन मृतक की पूरी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Army
बीएसएफ की फायरिंग में एक तस्कर की जीवन लीला समाप्त !
- by Gayatri Yadav
- December 15, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3147 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
