सिलीगुड़ी: वृद्ध महिला के साथ छीनताई की घटना से मचा हड़कंप । फुलबाड़ी आमाइदिघी इलाके में कल रात 10 से 11 के बीच वृद्ध महिला जब इस क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी यह घटना घटित हुई। इस घटना को लेकर वृद्ध महिला बसना साहा ने बताया कि, उनका घर इसी इलाके में है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था, अपने ही इलाके में उनके साथ छीनताई जैसी घटना घटित होगी, वहीं उन्होंने बताया कि, जब वह इस रास्ते से गुजर रही थी, तभी उन्हें अपने पीछे किसी के कदमों के आहट सुनाई दी, उन्होंने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा एक युवक ने उनके गले से सोने का हार छीन लिया और फरार हो गया, वह भी उस युवक के पीछे दौड़ी, लेकिन वह उस युवक को पकड़ नहीं पाई । इस घटना को लेकर एनजेपी थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
मोहल्ले में वृद्ध महिला के साथ युवक ने की छीनताई
- by Gayatri Yadav
- March 23, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2428 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
