राजगंज: गाली देने का विरोध करने पर एक युवक का कान काट दिया, यह घटना राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के भेलकीपाड़ा में मंगलवार रात को घटित हुई | बुधवार की सुबह पीड़ित युवक दीपक राय ने अंबारी पुलिस चौकी जाकर क्षेत्र के तीन युवकों रवि राय, बादल राय व शंकर राय के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई | जानकारी अनुसार बीती रात क्षेत्र के तीन युवक दीपक राय के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर तीन युवकों ने दीपक की पिटाई कर दी। इसके बाद कान पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया जिससे कान का हिस्सा कट गया। जब पड़ोसियों ने चीखने की आवाज सुनी तो वे घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें देख कर आरोपी युवक वहां से भाग निकले। घटना के बाद दीपक राय को राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। बुधवार सुबह दीपक राय ने तीनों आरोपित युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी ओर आरोपी के परिवार वालों का दावा है कि शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी |
घटना
युवक का कान काट फरार हुए आरोपी, पुलिस कर रही तलाश !
- by Gayatri Yadav
- January 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1058 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
