सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अंतर्गत भक्तिनगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । आरोपी युवक सिलीगुड़ी के 42 नंबर वार्ड राई कॉलोनी का निवासी बताया गया है ,उक्त आरोपी युवक का नाम रोशन बर्मन है जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक रोशन बर्मन भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल लेकर बोतल कंपनी रोड में सप्लाई करने के लिए जा रहा था, इसकी खबर पुलिस को पहले से ही थी, पुलिस ने आरोपी युवक को माल सप्लाई करने से पहले ही धर दबोचा।
आरोपी युवक रोशन बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उक्त युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जुर्म
प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- January 13, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2756 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
