सिलीगुड़ी: मूसलाधार बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचुंग और चुंगथांग में भूस्खलन से फंसे 500 पर्यटकों को बाहर निकाला और सेना के कैंप में शरण दी।
सेना की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसडीएम चुंगथांग के आग्रह पर सेना के त्रिशक्ति कोर ने इस पूरे बचाव अभियान को चलाया।
बचाए गए कुल 500 पर्यटकों में 216 पुरुष, 113 महिलाएं व 54 बच्चे शामिल हैं। सुरक्षित निकालकर पर्यटकों को सेना के विभिन्न कैंपों में भोजन, गर्म कपड़ों की उपलब्धता कराई गई। सेना के जवानों ने अपने बैरक को खाली कर पर्यटकों स्थान दिया ताकि वे आसानी से रात बिता सकें।
इस राहत कार्य में पर्यटकों की मेडिकल जांच के लिए 3 मेडिकल टीमें बनाई गई थी। जिन्होंने सभी पर्यटकों की जांच की। एक महिला पर्यटक जो गुरूडोंगमर लेक घूमने गई थी, वहां से लौटने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें सेना के नजदीकी फील्ड अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
अगले व्यवस्था होने तक सभी पर्यटक को सेना के कैंप में ही रखा जाएगा। भारतीय सेना द्वारा दुर्गम पहाड़ी सीमाओं पर देश की रक्षा के साथ यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा में भी हमेशा तैयार रहती है।
लाइफस्टाइल
सिक्किम में सेना ने 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
- by Gayatri Yadav
- May 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1352 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
