उद्घाटन से दो दिन पहले तीस्ता नदी पर बनाया गया बेली ब्रिज अचानक ढह गया । मालूम हो कि, बेली ब्रिज का उद्घाटन गुरुवार को होना था, लेकिन इससे पहले यह हादसा घटित हो गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है | इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके अलावा एक मजदूर तीस्ता नदी की धारा में बह गया | सभी मजदूर असम के निवासी बताए जा रहे हैं | घटना मंगलवार को बंगाल सिक्किम सीमांत तारखोला क्षेत्र में घटित हुई | जानकारी मिली है कि,एनएचपीसी ने एक निजी कंपनी को पुल बनाने का काम दिया था और इस घटना के बाद कंपनी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। घटना के बाद घायलों को कालिम्पोंग जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही लापता मजदूर की तलाश की जा रही है | वही इस हादसे को लेकर कालिम्पोंग पुलिस और प्रशासन छानबीन में जुटी हुई है | इस घटना में अनल अली, तालिब अली, आन्या अकबर गंभीर रूप से घायल हो गए है, इसके अलावा 26 वर्षीय गुलाम सरवर नामक युवक तीस्ता में बह गया है |
घटना
उद्घाटन से पहले तीस्ता नदी पर बनाया गया बेली ब्रिज हुआ क्षतिग्रस्त !
- by Gayatri Yadav
- February 20, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2371 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
