August 8, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स cyber fraud newsupdate sad news SCAM siliguri siliguri metropolitan police SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

सावधान सिलीगुड़ी! यह स्कैम आपके होश उड़ा देगा!

Beware, Siliguri! This scam will blow your mind!

ऐसा जमाना आ गया है कि यह पहचानना कठिन हो गया है कि कौन जरूरतमंद है और कौन जरूरतमंद होने का नाटक कर रहा है! कौन भिखारी है और कौन भिखारी होने का नाटक कर रहा है, आज के जमाने में इसकी भी पहचान करना कठिन है. महान नाटककार शेक्सपियर ने कहा था कि यह दुनिया रंगमंच है और व्यक्ति रंगमंच का चलता फिरता कलाकार. जो जितना बड़ा कलाकार, वही दुनिया को अपने तरीके से नचाता है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पहले आप इस वीडियो को देखिए और फिर खुद से पूछिए कि क्या आज के जमाने में किसी मजबूर या जरूरतमंद की मदद की जा सकती है? खासकर तब, जब आप उसके बारे में पहले से कुछ जानते भी नहीं. लेकिन वह अचानक ही काफी मजबूर नजर आता है. यही समय आपने फैसला करना है कि क्या इस शख्स की मदद की जा सकती है? कहीं आप उसकी मदद करके कोई भूल तो नहीं कर रहे हैं?

भारत के लोगों का व्यवहार सहानुभूति पूर्ण होता है. लोग किसी के सुख-दुख में शामिल होना अपना धर्म समझते हैं. पर कुछ चतुर लोग इसका अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए फायदा उठाते हैं. अगर कोई व्यक्ति आपके पास जाकर आपसे मदद मांगते हुए यह फरियाद करे कि किसी ने उसके मोबाइल फोन को उड़ा लिया है और वह इस स्थिति में है कि अपने घर पर पिता को फोन भी नहीं कर सकता. ऐसे में वह आपसे कहता है कि घर पर पिता को फोन करने के लिए आपके मोबाइल पर एक कॉल करने की अनुमति दे तो आप कैसे मना कर सकते हैं!

लेकिन इस घटना के बाद शायद ही आप किसी अनजान व्यक्ति को इस तरह से मदद कर सकें. इस तरह की घटनाएं उन व्यक्तियों की मदद करने से पहले 100 बार सोचने पर मजबूर करती है जो सचमुच जरूरतमंद होते हैं. हालांकि वर्तमान में साइबर ठगों के द्वारा इस तरह की घटना सिलीगुड़ी और आसपास में देखी सुनी नहीं गई है. लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि इसकी शुरुआत तो हो ही चुकी है. कल हो सकता है कि आपके शहर में ऐसी घटना घटने लगे, इसलिए खबर समय आपको सावधान करता है.

किसी जरूरतमंद की मदद करने से पहले सावधानी बरतें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. कम से कम अनजान व्यक्तियों पर एकदम से भरोसा ना करें. कौन जरूरतमंद है और कौन जरूरतमंद होने का नाटक कर रहा है, हालांकि पहली नजर में इसकी पहचान करना मुश्किल है. लेकिन सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाते हुए आप किसी की मदद करेंगे तो इस तरह की साइबर ठगी की घटना को विफल कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए वायरल वीडियो में लड़के के अनुरोध पर उसके पिता से बात करवाने के लिए लड़के के हाथ में मोबाइल देना जरूरी नहीं था. लड़के से नंबर मांग कर वह व्यक्ति कॉल कर सकता था और फोन को स्पीकर पर रखकर लड़के से बात करवा सकता था. इस तरह की छोटी-मोटी सतर्कता जरूरी है, तभी डिजिटल दुनिया में आप और आपका पैसा भी सुरक्षित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *