दार्जिलिंग: पहाड़ पंचायत चुनाव में भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने 51 ग्राम पंचायत और 10 पंचायत समिति सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की। पार्टी ने दार्जिलिंग में विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया | इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अनित थापा उपस्थित हुए | पहाड़ में 22 साल के लंबे अंतराल के बाद पंचायत चुनाव हो रहे हैं, हालाँकि, भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने इस पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करना शुरू कर दिया। इस बीच, बीजीपीएम ने पहाड़ की 879 ग्राम पंचायत सीटों में से 51 पर निर्विरोध जीत हासिल की। जिनमें से 40 दार्जिलिंग जिले में हैं और शेष 11 कालिम्पोंग जिले में हैं। दूसरी ओर, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने पहाड़ियों की 232 पंचायत समिति सीटों में से 10 पर निर्विरोध जीत हासिल की। गुरुवार दोपहर दार्जिलिंग में बीजीपीएम पार्टी के केंद्रीय समिति कार्यालय ने एक समारोह में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति सीटों पर निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों का स्वागत किया।
उत्तर बंगाल
दार्जिलिंग
राजनीति
पहाड़ पंचायत चुनाव में बीजीपीएम बने निर्विरोध विजेता !
- by Gayatri Yadav
- June 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1320 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Raju Bista, darjeeling, dooars, good news, NARENDRA MODI, newsupdate
Raju Bista ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात,
February 11, 2026
mamata banerjee, good news, newsupdate, siliguri, TMC, TRINAMOOL CONGRESS
ममता बनर्जी का बेरोजगार युवाओं को लेकर एक बड़ा
February 10, 2026
earthquake, newsupdate, sad news
सिलीगुड़ी और पहाड़ में विनाशकारी भूकंप की चेतावनी!
February 10, 2026
SIR, ELECTION, ELECTION COMISSION OF INDIA, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल में SIR लगभग पूरा! मतदाता सूची से 63
February 7, 2026
WEST BENGAL, bjp, ELECTION, ELECTION COMISSION OF INDIA, good news, newsupdate, TMC, westbengal
बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘एकला चलो रे’ की राह
February 7, 2026
bjp, good news, newsupdate, Politics, WEST BENGAL, westbengal
‘बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो जून से
February 6, 2026
