सिलीगुड़ी: नक्सलबाड़ी हाथीघिसा थाने की पुलिस ने सुधीर नागेशिया की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | आरोपी की पहचान राधा रॉय और उसके बहनोई आकाश रॉय के रूप में की गई है | मालूम हो कि, कल नक्सलबाड़ी हाथीघिसा इलाके में सुधीर नागेशिया की मृत्यु को लेकर तनाव का माहौल बन गया था | स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया की, सुधीर नागेशिया की हत्या की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए | इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा और स्थानीय वासियों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर जम कर प्रदर्शन किया | आखिरकार पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपियों को आज सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है | नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मामले की जाँच कर रही है |
उत्तर बंगाल
घटना
जुर्म
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
सिलीगुड़ी
नक्सलबाड़ी हाथीघिसा हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- June 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1113 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
