दिसंबर महीने में आपको अन्नपूर्णा का लाभ प्राप्त होता है तो आप खुद को खुशकिस्मत समझिए. क्योंकि इसी महीने अन्नपूर्णा के तहत हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली नियमित महिलाएं योजना की राशि से वंचित रह सकती हैं.
क्या दिसंबर का अन्नपूर्णा का पैसा आपको मिलेगा? दिसंबर का महीना हजारों महिलाओं को झटका दे सकता है. अन्नपूर्णा से जुड़ा नया अपडेट अनेक महिलाओं की नींद उड़ा सकता है. पश्चिम बंगाल सरकार ने योजना से संबंधित नए नियमों की घोषणा की है. आपको जानना जरूरी है कि नए नियम के दायरे में आप आ सकती हैं या नहीं?
जून महीने से शुरू अन्नपूर्णा की सातवीं किस्त दिसंबर महीने में जारी की जाएगी. लेकिन क्या आप सातवीं किस्त के हकदार हैं या फिर योजना से आपका नाम कट सकता है. क्योंकि दिसंबर महीने में योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलने जा रहा है. लाभार्थी महिलाओं की सूची तैयार कर ली गई है. बहुत सी महिलाएं योजना के लाभ से वंचित रह सकती हैं.
अगर आप नियमित रूप से योजना का लाभ प्राप्त करती आ रही हैं तो यह जरूरी नहीं है कि दिसंबर में भी आपके खाते में योजना की राशि पहुंचेगी. अब तक एक ही परिवार में दीदी, बुआ, मां आदि सभी के खाते में योजना का पैसा जमा होता रहा है. लेकिन दिसंबर महीने में योजना की सातवीं किस्त केवल चुनिंदा लाभार्थियों के खाते में जारी की जाएगी.
मिली जानकारी के अनुसार अगर आपके परिवार में दो से अधिक महिलाएं इसका लाभ प्राप्त करती आ रही हैं तो इस बार केवल दो महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा. तीसरी महिला को इस लाभ से वंचित रहना पड़ेगा. इसलिए अगर आपके परिवार में दो से अधिक महिलाएं अन्नपूर्णा योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त कर रही हैं, तो दिसंबर में उन्हें निराशा का सामना करना पड़ेगा.
या तो बहू का नाम कट सकता है या फिर मां का नाम. क्योंकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दिसंबर महीने से एक परिवार में दो से अधिक महिलाओं को अन्नपूर्णा का लाभ नहीं मिलेगा. सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को ही अन्नपूर्णा का लाभ मिलेगा. किसी भी पात्र महिला को इससे वंचित नहीं रखा जाएगा. लेकिन जिस तरह से हर महीने सरकार कुछ ना कुछ योजना से संबंधित नया अपडेट करती रहती है, इससे स्पष्ट है कि इस योजना का अगले 5 वर्षों तक लाभ उठा पाना आसान नहीं है.
वेरिफिकेशन का काम इस महीने भी हुआ है और आगे भी जारी रहेगा. जब-जब सरकार पर दबाव बढ़ेगा, वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी तेजी से चलती रहेगी. वेरिफिकेशन प्रक्रिया में ही सरकार नए नियम बनाती है और उसे जारी करती है. पहली बार सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अन्नपूर्णा का लाभ एक परिवार की सभी पात्र दो से अधिक महिलाओं को नहीं मिलेगा. सरकार की इस घोषणा से परिवार में कई महिलाओं को योजना की राशि से वंचित रहना पड़ सकता है.
मिली जानकारी के अनुसार नए आवेदकों के लिए सरकार की ओर से जनवरी 2027 में योजना शुरू की जाएगी. जिनका वेरिफिकेशन जनवरी में ही हो जाएगा. अगर सब कुछ तय समय के अनुसार होता है तो सरकार फरवरी महीने में योजना की राशि जारी करना शुरू कर सकती है. इसके अलावा नए नियम के अनुसार अगर कोई महिला युवा साथी भरोसा स्कीम के तहत आवेदन करती है, तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसी महिलाओं को या तो भरोसा स्कीम के तहत पैसा मिलेगा या फिर उन्हें भरोसा स्कीम को लेकर कोई आवेदन नहीं करना चाहिए.
सीधी सी बात है कि दिसंबर महीने में लाभार्थी महिलाओं की संख्या में कमी आ सकती है. या फिर यह आंकड़ा दायरे में रह सकता है. हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई सटीक आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया है. पर समझा जाता है कि दिसंबर महीने में 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा. बताते चलें कि दिसंबर का पैसा प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 15 तारीख से लेकर 20 तारीख के बीच जमा किया जा सकता है.
