सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत बागडोगरा थाना क्षेत्र के अलावा आर्मी कैंप इलाके से एक के बाद कीमती साइकिलों की चोरी हो रही थी |
साइकिल चोरी की इस घटना में बागडोगरा थाने की पुलिस काफी दिनों से नजर बनाए हुए थे |
बागडोगरा थाने के ओसी पार्थसारथी दास के नेतृत्व में बागडोगरा पुलिस ने सादा पोशाक में मामले की छानबीन शुरू की और आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई | बागडोगरा पुलिस ने कुल 16 साइकिलों को बरामद किया | बरामद की गई अधिकांश साइकिलों की कीमत 40 हजार रुपये से ज्यादा बताई गई है। बुधवार की रात बागडोगरा थाने की सादा पोशाक पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि, सिंघीझोड़ा इलाके में 5 युवक 5 महंगी साइकिलों के साथ है । खबर मिलते ही बागडोगरा थाने की सादा पोशाक पुलिस की एक टीम ने इलाके में छापेमारी की, जहाँ पुलिस ने पांच साइकिलों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार युवकों को साइकिल समेत बागडोगरा थाना लाया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार पांचों युवकों ने स्वीकार किया कि, उन्होंने साइकिलों को अलग-अलग जगहों से चुराया है । इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और बागडोगरा के अलग-अलग इलाकों से 11 और साइकिलों को बरामद किया । बरामद 16 साइकिलों की कुल कीमत पुलिस ने करीब पांच लाख रुपया बताया है। मालूम हो कि, बदमाश इन साइकिलों को बागडोगरा के विभिन्न इलाकों से चुराकर सिलीगुड़ी व आसपास के क्षेत्रों के अलावा नेपाल में भी बेचते थे। गिरफ्तार 5 युवकों के नाम रनित लोहार, रवि उराव, जुगल बड़ाईक, करण लोहार और विशत उराव बताया गया हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी बागडोगरा कमलपुर चाय बागान क्षेत्र के निवासी बताए गए है। पुलिस ने आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट मे पेश किया । पुलिस मामले की छानबीन के साथ बरामद साइकिलों के असली मालिक की तलाश भी कर रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
साइकिल चोरों का हुआ पर्दाफाश !
- by Gayatri Yadav
- February 22, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1552 Views
- 2 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, NEW RULES, suvendu adhikary, WEST BENGAL, westbengal
July 20, 2026
