सिलीगुड़ी: कूचबिहार में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक मंगल पांडे शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया | एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि यह बजट देश की तरक्की की दिशा में काम करेगा, देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए इस बजट में आम लोगों पर विचार किया गया है। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है।
राजनीति
संवाद दाता से मुखातिब हुए भाजपा पर्यवेक्षक मंगल पांडे !
- by Gayatri Yadav
- February 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1130 Views
- 3 years ago
