सिलीगुड़ी: गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पानीकौड़ी क्षेत्र से बेलाकबा रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में वन कर्मियों ने बुधवार तड़के एक कंटेनर जब्त किया | तलाशी के दौरान कंटेनर से लगभग 50 लाख रूपये की चोरी की बर्मा सागौन की लकड़ी बरामद की गई |
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार कंटेनर असम से कोलकाता जा रहा था | इस घटना में वन विभाग द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एखलास और वह हरियाणा का निवासी बताया गया है | आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट भेजा जाएगा।
जुर्म
बर्मा सागौन की लकड़ियाँ बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- February 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1570 Views
- 3 years ago
