सिलीगुड़ीः कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में भारत-चीन युद्ध का लिंक शेयर करना बागडोगरा कॉलेज के एक छात्र के लिए भारी पड़ रहा है। लिंक शेयर करने वाले कॉलेज छात्र को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बागडोगरा इलाके में एक कॉलेज के छात्र ने अपने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भारत और चीन के बारे में एक वीडियो लिंक साझा किया। इसके बाद से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पता चला है कि शिवमंदिर इलाके के युवक ने अपने कॉलेज के दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में भारत चीन से संबंधित मुद्दों पर एक वीडियो लिंक साझा किया, तभी युवक को एक फोन कॉल आया और फोन कॉल में जान से मारने की धमकी दी व धमकाया गया कि कॉलेज आने पर उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा । घटना के बाद से युवक कॉलेज जाने से डर रहा है। युवक ने इस मामले को लेकर माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, उसकी शिकायत है कि उसे जान से मारने की धमकी के साथ ही उसके माता-पिता व देश के बारे में अपशब्द कहे गए हैं। धमकाने वालों ने उससे कहा कि वे पाकिस्तान के समर्थक थे। माटीगाड़ा थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि ऐसा अनैतिक कार्य कौन कर रहा है।
घटना
कॉलेज के छात्र को भारत-चीन युद्ध का लिंक शेयर करना पड़ा भारी !
- by Gayatri Yadav
- December 29, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1017 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, arrested, crime, good news, siliguri, siliguri metropolitan police, theft case
खालपाड़ा चोरी मामले में युवक गिरफ्तार, घर से 6.15
September 23, 2026
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
