सिलीगुड़ी: काफी विवादों के बाद आखिरकार उत्तर बंगाल आईटी ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन (एनआईटीओ) को मेले की अनुमति के साथ स्थान भी मिल गया |
प्रोजेक्ट के मैनेजर शंकर धर ने जानकारी देते हुए बताया कि, कंचनजंगा स्टेडियम मेला ग्राउंड,में 20 मार्च से 23 मार्च तक इस मेले का आयोजन किया जाएगा | साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि, इस मेले में कोई भी निशुल्क प्रवेश कर सकते हैं | साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि,इस मेले में लगभग 80 से अधिक ब्रांड भाग लेने वाले हैं और यह मेला उत्तर पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मेला होने वाला है | इस मेले के जरिए छात्रों को बहुत सी जानकारी प्राप्त हो सकती है जो की आने वाले भविष्य में उनके लिए काफी लाभकारी होगा | बता दे कि, यह वही मेला है जिसके आयोजन को कुछ दिनों पहले 14 नंबर वार्ड रामकृष्ण मैदान में रुक दिया गया था | मेले के विरोध में स्थानीय लोगों ने रामकृष्ण मैदान में ताला लगाकर कर इस बात का विरोध जताया था, साथ ही मैदान के चारों तरफ विभिन्न तरह के पोस्टर भी लगा दिए गए थे | वहीं इस मामले को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर शंकर धर ने बताया था कि, मेले की अनुमति मिलने के बावजूद स्थानीय लोगों ने मेला रोक दिया | साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि, इस आईटी मेले को बड़े स्तर पर कंचनजंगा स्टेडियम मेला ग्राउंड,में आयोजित किया जाएगा |
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
विवादों पर लगा विराम, कंचनजंगा स्टेडियम में 20 मार्च से लगेगा आईटी मेला !
- by Gayatri Yadav
- January 31, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2103 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
