सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में बनेगा गोरख श्रमिक भवन यह वही भवन है जिसके निर्माण में लगातार विभिन्न तरह की अड़चने आ रही थी, लेकिन आखिरकार अब इस भवन के निर्माण के लिए स्थान भी मिल गया है दार्जिलिंग मोड़ से कुछ ही दुरी पर इस भवन का निर्माण किया जाएगा | सिलीगुड़ी में गोरखा श्रमिक भवन के निर्माण को लेकर गोरख समुदाय काफी खुश है बता दे कि,
सिलीगुड़ी में गोरखा श्रमिक भवन निर्माण से पहाड़ी मजदूरों और श्रमिकों को काफी सहयोग मिलने वाला है, क्योंकि जब पहाड़ी मजदूर इलाज के लिए और वहां के छात्र जब परीक्षा देने सिलीगुड़ी आते हैं, तब उस दौरान उन्हें विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है | समय पर उन्हें रहने की व्यवस्था नहीं मिलती | लेकिन इस गोरखा श्रमिक भवन के निर्माण से उनके समस्याओं का हाल हो जाएगा |
गोरखा श्रमिक भवन के निर्माण को लेकर जीटीए अध्यक्ष अनित थापा ने कई बार सरकार से चर्चा की थी | इसके अलावा कुछ दिन पहले अनित थापा ने श्रम मंत्री मलय घट से मुलाकात की तो उन्होंने गोरखा श्रमिक भवन के निर्माण में सहयोग देने का वादा किया | अब इस वादे के बाद गोरखा श्रमिक भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो चूका है | दार्जिलिंग मोड़ के नजदीक ही इस भवन के लिए दस कट्टा जमीन दिया गया है |
यह भी बता दे कि, यह गोरखा श्रमिक भवन का मामला कभी विवादों में रहा | कोविड के समय ही जीटीए अध्यक्ष के अकाउंट में श्रमिक रिलीफ फंड उठाया गया था और 2022 में फंड की राशि से श्रमिक भवन निर्माण का निर्णय लिया गया था,लेकिन 2023 पहाड़ी क्षेत्र के चाय श्रमिकों के लिए काफी दर्दनाक रहा | त्यौहारों के समय चाय बागानों के मालिक श्रमिकों को वेतन और बोनस दिए बिना ही फरार हो गए | उस दौरान इसी फंड से श्रमिकों को सहयोग दिया गया था | काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद गोरखा श्रमिक भवन निर्माण को लेकर अनित थापा अटल रहे, क्योंकि उन्होंने जनता से गोरखा श्रमिक भवन निर्माण को लेकर जो वादे किए थे, उन्हें वो पुरे करने थे | आखिरकार अनित थापा ने निरंतर प्रयासों के बाद अपने वादे को पूरा किया |
उत्तर बंगाल
दार्जिलिंग
राजनीति
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी दार्जिलिंग मोड़ पर बनेगा गोरख श्रमिक भवन !
- by Gayatri Yadav
- January 31, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1505 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
