September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
लाइफस्टाइल

सिक्किम में बना देश का सबसे लंबा रोपवे परियोजना !

सिक्किम: सिक्किम में पर्यटन विभाग के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकता है रोपवे परियोजना | देखा जाए तो पहाड़ों में बसा छोटा राज्य सिक्किम, जो पर्यटकों को काफी भाता है, सिक्किम भ्रमण के लिए देश व विदेशों से पर्यटक वहां पहुंचते हैं, वैसे तो सिक्किम शांत और सुंदर है, सिक्किम की शांत और हसीन वादियों में पहुंचकर पर्यटक भी खो जाते हैं, क्योंकि वहां आसमान को छूने वाली पर्वत श्रृंखलों के बीच प्राकृतिक की सुंदर छटाएं पर्यटकों का मन मोह लेती है, लेकिन अब पर्यटकों के लिए सिक्किम यात्रा रोमांचक से भारा हो सकता है, क्योंकि वहां देश का सबसे लंबा रोपवे परियोजना बनकर तैयार है |
सिक्किम के शांत और सुंदर वातावरण के बीच यह में रोपवे पर्यटकों के लिए केंद्र बिंदु बन सकता है | सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग जब से सत्ता में आए है तब से उन्होंने कई ऐसी परियोजनाओं को तीव्रता दी है, जिससे सिक्किम उन्नत बने और उन्हीं में से एक है यह रोपण परियोजना, जो आने वाले समय में
सिक्किम पर्यटन विभाग को बुलंदी पर ले जा सकता है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *