सिलीगुड़ी: माकपा की 2 नंबर एरिया कमेटी ने आज सिलीगुड़ी शहर में पेयजल की समस्या के विरोध में नंबर 2 बोरो कार्यालय पर अभियान चलाया। वामपंथी कार्यकर्ताओं ने इलाके के आम लोगों के साथ मिलकर “जल चाई , जल दो” के नारे के साथ रैली निकालते हुए नंबर 2 बोरो कार्यालय पहुंचे।
अभियान से माकपा नेतृत्व ने आरोप लगाया कि, सिलीगुड़ी के लोग लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासन से बार-बार मांग करने के बावजूद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकला रहा है। माकपा ने बताया कि, उन्होंने न केवल पेयजल बल्कि नागरिक सेवाओं से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर भी यह कार्यक्रम चलाया है। उनका दावा है कि, नगर निगम की घोर विफलता के कारण आम लोगों को हर दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वाम दलों ने यह भी बताया कि, जून महीने में नगर निगम के खिलाफ कई कार्यक्रम चलाए गए और आज का 2 नंबर बोरो कार्यालय अभियान उसी का हिस्सा है। उन्होंने 4 जुलाई को सिलीगुड़ी नगर निगम का घेराव करने का कार्यक्रम भी घोषित किया है। माकपा नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि, समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)