सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग चाय उद्योग का अपना इतिहास है। लेकिन समय बीतने के साथ दार्जिलिंग चाय की मांग बहुत कम होती जा रही है। नतीजतन, भारतीय उद्योग परिसंघ चाय के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए 8वें इंडिया टी फोरम नामक दो दिवसीय चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 व 12 जनवरी को सिलीगुड़ी में आयोजित किया जाएगा । यह बात उद्यमियों ने सोमवार दोपहर एक होटल में पत्रकार वार्ता में कही। इस कार्यक्रम के माध्यम से चाय की मांग बढ़ाने का संदेश देने के लिए ‘एक और प्याली हो जाए’ का नारा दिया गया है। उद्यमियों का कहना है कि खासकर नई पीढ़ी अब चाय पीने से परहेज कर रही है। दूसरी ओर नेपाल से आने वाली चाय के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में दार्जिलिंग की चाय की मांग काफी हद तक कम हो रही है। इसी मांग को बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। दो दिवसीय आयोजन में यह रेखांकित किया जाएगा कि चाय की बिक्री को और कैसे बढ़ाया जा सकता है।
लाइफस्टाइल
दार्जिलिंग की चाय ‘एक और प्याली हो जाए’
- by Gayatri Yadav
- January 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1174 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
incident, Accident, HILLS, siliguri, siliguri metropolitan police
हनीमून की खुशियां बनीं त्रासदी: सिटोंग में बारबेक्यू के
September 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BHUTAN, good news, jaigaon, newsupdate, siliguri
केंद्र सरकार की पहल से जयगांव से लेकर सिलीगुड़ी
September 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, WEST BENGAL, westbengal
TMC के दो गुटों की लड़ाई में ममता को
September 18, 2026
