पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आखिर माहौल गर्मा ही गया | उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा के कंथालबेरिया इलाके में नामांकन के दौरान वाम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित तौर से गोलीबारी की गई | जानकारी अनुसार वाम और कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे , तभी यह घटना घटित हुई | सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों पर गोलीबारी की गई | इस घटना का आरोप तृणमूल पर लगाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल इस आरोप को पूरी तरह नाकार रहा है | घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर यह घटना घटित हुई और जानकारी यह भी मिली है कि, इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं और घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया | साथ ही इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना भी मिल रही है | वहीं दूसरी ओर वामपंथी और कांग्रेस का दावा है कि, तृणमूल के आतंक के कारण उनके उम्मीदवार कल नामांकन दाखिल नहीं कर सके और आज नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान यह हिंसक घटना घटित हुई |
राजनीति
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान वाम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी !
- by Gayatri Yadav
- June 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1392 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
