सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में एक विदेशी नागरिक को सैटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। विदेशी नागरिक थॉमस बताया गया हैं,थॉमस को दिल्ली जाने से पहले बागडोगरा हवाई अड्डे से एक सैटेलाइट फोन के साथ हिरासत में लिया गया था। जानकारी अनुसार थॉमस शुक्रवार को सिक्किम के रास्ते बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचा और उनका इरादा दिल्ली जाने का था। बागडोगरा हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग की तलाशी लेने पर एक सैटेलाइट फोन बरामद किया गया । उसके बाद को विदेशी नागरिक को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अंतर्गत बागडोगरा थाने को सौंप दिया गया। विदेशी नागरिक को शनिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना
सैटेलाइट फोन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- January 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3090 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
