सिलीगुड़ी: आज ही के दिन भारत में की गई थी इमरजेंसी लागु | पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 25 जून,1975 में आज ही के दिन देशभर में आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की थी | भारत में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने तक इमरजेंसी लगी थी | जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया | भारतीय राजनीति के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद काल रहा क्योंकि, आपातकाल में भारत में चुनाव स्थगित हो गए थे | भारत में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि का आपातकाल था | बता दें कि, देश में आपातकाल के ड्राफ्ट पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 25 जून की आधी रात को हस्ताक्षर किए थे | जिसके बाद पूरा देश इंदिरा गांधी और संजय गांधी का बंधक बना दिया गया था और जिससे भारत के लोकतंत्र की हत्या हो गई। इसलिए इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से काला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया | सिलीगुड़ी वेनस मोड़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया गया । भाजपा के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंदमय बर्मन ने किया, इस अवसर पर नगर निगम में विपक्ष के नेता अमित जैन के अलावा अन्य उपस्थित हुए |
उत्तर बंगाल
राजनीति
सिलीगुड़ी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून,1975 को लागु की थी देश भर में इमरजेंसी !
- by Gayatri Yadav
- June 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1135 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
