सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 24 के तृणमूल कांग्रेस युवा अध्यक्ष पर चाकू से वार और इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है | घटना शनिवार 24 जून रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है | घायल युवक भारतनगर के निवासी हैं। मालूम हो कि, कल रात सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर उनकी एक युवक से तीखी बहस हो गई थी | आरोप है कि, उसी दौरान कई अन्य लोगों ने आकर उन्हें घेर लिया और उनमें से एक ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया। घटना की सुचना मिलते ही तृणमूल छात्र परिषद और तृणमूल के अन्य नेता मौके पर पहुंच गए और घायल को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची | घायल तृणमूल नेता की सुध लेने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, चेयरमैन व वार्ड नंबर 24 के पार्षद मौके पर पहुंचे | पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
घायल तृणमूल नेता की सुध लेने पहुंचे मेयर गौतम देव !
- by Gayatri Yadav
- June 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1096 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, WEST BENGAL, westbengal
च्यांगड़ाबांधा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 455 किलो पीले
September 4, 2026
newsupdate, Action, crime, good news, siliguri, siliguri metropolitan police
नौकरी के दौरान दुकान से 2.90 लाख रुपये और
September 4, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BUS, FARE, good news, indian railway, kolkata, railway, siliguri, train
सिलीगुड़ी का कोलकाता से रेल संपर्क कटा! हवाई जहाज
September 4, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, DRUGS, good news, indian railway, newsupdate, njp, railway, siliguri, train
ट्रेन से गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, NJP में
September 2, 2026
