कोलकाता: कोलकाता से सटे राजारहाट गोपालपुर के नारायणपुर बबलातला इलाके में स्थित एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आग सोमवार की रात करीब 11:30 बजे लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरू में उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। दमकल की कुल चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
सूचना मिलने पर विधाननगर कमिश्नरेट के डीसी रैंक के अधिकारी मौके पर गए। स्थानीय विधायक तापस चट्टोपाध्याय भी पहुंचे। जहां आग लगी थी, वहां से चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। स्वाभाविक रूप से, इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विधायक तापस चट्टोपाध्याय ने कहा कि इलाके के पार्षद ने मुझे बुलाया। उसके पास से आग लगने की खबर मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। आग में फर्नीचर का गोदाम जलकर खाक हो गया है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके पीछे शार्ट सर्किट या कोई अन्य कारण, यह जांच का विषय है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
घटना
फर्नीचर के गोदाम में लगी आग
- by Gayatri Yadav
- December 27, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2578 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
