मालदाः आवास योजना के लिए निर्देशानुसार घर-घर सर्वे नहीं करने के कारण ओल्ड मालदा की 12 आशा कर्मियों को ब्लॉक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस दिया है। इसके विरोध में मंगलवार दोपहर ओल्ड मालदा थाने के मौलपुर ग्रामीण अस्पताल स्थित बीएमओएच कार्यालय भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ता साफ कहना है कि वह आवास योजना का सर्वेक्षण नहीं करेंगी। क्योंकि कई जगहों पर इस सर्वे को करते समय धमकियों का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही आशा वर्करों को कोरोना के दौरान जिस तरह से काम कराया गया था, उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इस आवास योजना के सर्वे में आशा वर्करों को अतिरिक्त पारिश्रमिक मिलेगा या नहीं इस बारे में प्रशासन ने कुछ भी नहीं बताया है। इसलिए उन्होंने साफ कर दिया है कि आशा वर्कर यह सर्वे नहीं करेंगी।
घटना
12 आशा कर्मियों को कारण बताओ नोटिस !
- by Gayatri Yadav
- December 27, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1328 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
