May 12, 2025
Sevoke Road, Siliguri
लाइफस्टाइल उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

कठिन साधना और आत्मज्ञान प्राप्त कर गौतम से बने बुद्ध

सिलीगुड़ी: आज पूरे देश दुनिया में बुद्ध पूर्णिमा को मनाया जा रहा है | बुद्ध के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध के जन्म के रूप मनाते हैं, माना जाता है कि, इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, बौद्ध लेखों के अनुसार, गौतम बुद्ध ने बिहार के बोधगया में एक बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया था और वहीं ज्ञान की प्राप्ति की थी | बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध गुम्बाओं को भव्य रूप से सजाया जाता है | सिलीगुड़ी के भी विभिन्न बौद्ध गुम्बाओं में आज विशेष कार्यकर्मो का आयोजन किया गया और शोभायात्रा निकाली गई |

गुरुंग बस्ती स्थित बौद्ध गुम्बा से हर वर्ष की तरह आज भी एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें गोपाल लामा भी उपस्थित हुए थे, शोभायात्रा में भारी संख्या में बौद्ध समुदाय के लोग उपस्थित हुए थे | वहीं इस शोभा यात्रा में कई लोगों ने शरबत, मिठाइयां और भी कई तरह के खाने के सामग्रियों का वितरण किया | इसके अलावा सालूगाड़ा स्थित गुंबा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी देखा जाए तो सामान्य दिनों में भी बौद्ध गुम्बाओं में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान बुद्ध की दर्शन करते हैं, लेकिन आज बौद्ध गुम्बा में एक अलग ही रौनक बनी हुई है, सिलीगुड़ी के अलावा बाहरी क्षेत्र के भक्त भी विभिन्न बौद्ध गुम्बाओं में जाकर भगवान बुद्ध के दर्शन कर रहे है | बौद्ध गुम्बाओं में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों के अलावा बौद्ध गुरुओं द्वारा मंत्र उच्चारण कर भगवान बुद्ध का ध्यान किया जा रहा है और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए |
गौतम बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। गौतम बुद्ध, जिनका वास्तविक नाम सिद्धार्थ गौतम था, जो कठिन साधना और आत्मज्ञान प्राप्त करने के बाद बुद्ध बन गए |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *