सिलीगुड़ी: एशियन हाईवे दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और भयानक सड़क दुर्घटना। जानकारी अनुसार बागडोगरा केस्टपुर इलाके में ईंटों से लदा एक ट्रक ख़राब हो गया और उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था | उस दौरान एक युवती स्कूटी से बागडोगरा से नक्सलबाड़ी की ओर जा रही थी और तभी स्कूटी ट्रक के पीछे जा टक्कराई | इस हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवती को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवती की मृत्यु हो गई है | हालांकि, सूत्रों का कहना है कि हादसे के बाद युवती काफी देर तक सड़क पर पड़ी हुई थी | सुचना मिलने पर बागडोगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची | घायल युवती का नाम रजिया खातून और वह नक्सलबाड़ी की निवासी बताई जा रही है | बागडोगरा थाने की पुलिस मामले की जाँच कर रही है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
सड़क हादसे का शिकार हुई युवती !
- by Gayatri Yadav
- July 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1054 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
