सिलीगुड़ी: जीटीए के मुख्य कार्यपाल अनित थापा ने “जीटीए हेल्प डेस्क” के उद्घाटन के दौरान इस डेस्क से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा की , निजी अस्पतालों में जैसे ही रोगियों का इलाज शुरू होता है उसी तरह रूपये खर्च भी होते है और एक साधारण परिवार के लिए यह काफी मुश्किल होता है | देखा जाए तो उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए सारी सुविधाएं हैं लेकिन भाषा की जानकारी न होने के कारण यहाँ जो पहाड़ी क्षेत्रों से मरीज व उनके परिजन आते हैं उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं | अब इस “जीटीए हेल्प डेस्क” के होने से मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी सुविधा मिलेगी |
इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर “गौतम देव उपस्थित हुए | आगे अनित थापा ने कहा की गौतम देव ने हमेशा ही हमारी मदद की हैं और यह हेल्प डेस्क इस बात का सबूत है कि अगर हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे तो यह हमारे लिए फायदेमंद होगा। हमारे लोगों को चिकित्सा सेवाओं की जरूरत है और यह हेल्प डेस्क इस में मदद करेगा और विन्नी शर्मा के नेतृत्व में यह हेल्प डेस्क चलाई जाएगी।
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में ‘जीटीए हेल्प डेस्क’ का निर्माण किया गया !
- by Gayatri Yadav
- January 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1438 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
