सिलीगुड़ीः पासपोर्ट सत्यापन के समय एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया । उसी घटना में एक अन्य व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। बीते 24 दिसंबर को सिलीगुड़ी महाकमा के खोरीबाड़ी पुलिस की खुफिया कार्यालय के पासपोर्ट सत्यापन के दौरान संदेह में एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति को रिमांड पर लिया गया व उससे पूछताछ के बाद रविवार को निर्मल महंत नाम के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि गिरफ्तार व्यक्ति ने बांग्लादेशी युवक को दस्तावेज बनाने में मदद की थी। पुलिस ने सोमवार को आऱोपी को सिलीगुड़ी अदालत में भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं 24 दिसंबर को गिरफ्तार बांग्लादेशी चंदन कुमार से भी पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
घटना
बांग्लादेशी नागरिक की मदद करना पड़ा भारी !
- by Gayatri Yadav
- December 26, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1318 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
